फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: एडीओ ने प्रधान के बेटे पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Mon, 12 Oct 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। छपरौली के एडीओ पंचायत ने कुर्डी गांव के प्रधान ओमपाल सिंह के बेटे गौरव पर नए पंचायत घर के लिए जारी किए गए बजट की जांच करवाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। एडीओ ने डीएम व सीडीओ से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने व सुरक्षा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने बताया कि कुर्डी गांव में नए पंचायत घर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये बजट जारी होने के मामले की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। प्रधान ओमपाल सिंह को तीन बार नोटिस दिए गए, लेकिन जवाब नहीं दिया। प्रधान से अपना पक्ष रखने के लिए तो प्रधान के बेटे गौरव ने छह सितंबर को फोन पर अभद्रता की और कहा कि खुद ही कार्यालय में बैठाकर शिकायत कराते और फिर जांच शुरू कराते हो। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एडीओ ने डीएम व सीडीओ से शिकायत करते हुए प्रधान के बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए प्रधान का बेटा जिम्मेदार होगा। वहीं प्रधान के बेटे गौरव कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत को कोई धमकी नहीं दी गई है और आरोप गलत लगाए गए हैं। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कुर्डी में पहले से दो पंचायतघर होने के बाद भी बजट जारी करने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed