{"_id":"584d984a4f1c1b723a2c39c2","slug":"three-killed-in-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में कोहरा कहर बरपा रहा है। चार दिन के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में पुलिस फेल साबित हो रही है।
कोहरे ने बागपत में छह दिसंबर को रात करीब साढ़े सात बजे दस्तक दे दी थी। तभी से ही कोहरा बरकरार है। शाम होते ही कोहरा छा जाता है और सुबह को करीब 11 बजे तक कोहरा रहता है।
इससे वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोहरा बुरी तरह से कहर बरपा रहा है। पिछले चार दिन की बात करें तो अभी तक तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। टीएसआई रजनीश कुमार का कहना है कि कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से वाहनों को धीरे से चलाने की अपील की जा रही है।
चालक अपने वालों पर पीली लाइट लगाएं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर बहुत कम गति से वाहन चलाने चाहिए। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। शराब पीकर कोई भी वाहन न चलाएं।
वहीं कोहरे या सर्दी के कारण हो रहे हादसों में लोग घायल भी खूब हो रहे हैं। खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी दो भाई नदीम और वसीम को ट्रक ने टक्कर मारी। वे दोनों घायल हो गए। बामनौली गांव में अनियंत्रित ट्रक पलटने से अखिलेश, सूरज, राजेंद्र समेत चार लोग घायल हुए।
स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज श्रीवास्तव, सरूरपुर गांव के पास हादसे में घायल हुए। डौला गांव के बैंक के कर्मचारी सुशांत, चांदीनगर क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से घायल हो गए थे।
इसी तरह सिंघावली अहीर बिजली घर के पास सड़क हादसे में कार सवार दीपक और सनी निवासी सोनीपत घायल हुए। इसके अलावा भी कई लोग घायल हो चुके हैं।