फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three independent removed, now 31, stood in the fray

तीन निर्दलीय हटे, चुनावी मैदान में अब 31 डटे

Sat, 28 Jan 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 28 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three independent removed, now 31, stood in the fray
कलक्ट्रेट में चुनाव चिह्न लेते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव के मैदान से तीन निर्दलीय प्रत्याशी हट गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब 31 प्रत्याशी रह गए हैं। चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों को सिंबल बांटे। 
विज्ञापन

जिले की तीन विधानसभा सीटों पर 36 उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोकी थी।

25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच कराई गई, जिसमें बड़ौत विधानसभा से दो प्रत्याशियों का त्रुटियों के कारण फार्म निरस्त हो गए थे। 34 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए थे। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन सबसे पहले छपरौली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ब्रिजेश और सत्यप्रकाश ने अपना नाम वापस लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बागपत विधानसभा से संजय कुमार ने नाम वापस ले लिया। बड़ौत विधानसभा से कोई भी प्रत्याशी पर्चा उठाने के लिए नहीं पहुंचा। अब तीनों विधानसभा सीटों पर 31 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। बागपत विधानसभा से 13, बड़ौत से आठ और छपरौली सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव में अपनी ताल ठोकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन
बागपत। नाम वापसी के बाद तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे। छपरौली, बड़ौत और बागपत विधान सभा से राज्य, राष्ट्रीय पार्टी, छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का वितरण किया। छपरौली में छोटे दल पांच और निर्दलीय एक प्रत्याशी है। बड़ौत में एक छोटी पार्टी और दो निर्दलीय। इसके अलावा बागपत में छह छोटे दल और तीन निर्दलीय है। 

दिव्यांगों को बूथ तक लाने के लिए चलेंगी ई-रिक्शा 
बागपत (ब्यूरो)। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा ईवीएम लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम रखी जाएगी। उन्होंने कहा सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। चुनाव परिणाम के लिए तीन बोर्ड रखे जाएंगे।

  शुक्रवार को डीएम कलक्ट्रेट में डीएम ह्दय शंकर तिवारी समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, प्रभारियों से चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया  पोलिंग पार्टियों के बैग में मेडिकल किट भी रखी जाएगी। संवेदनशील बूथों के लिए कैमरे की व्यवस्था पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

माइक्रो आब्जर्वर द्वितीय की ट्रेनिंग, फोटो, वीडियोग्राफी की ट्रेनिंग छह फरवरी को कराए। एआरटीओ और डीएसओ ने बताया  वाहनों की व्यवस्था पूर्ण कर ली। उन्होंने कहा तीनों विधानसभा में पोलिंग पार्टियां 10 फरवरी को पहुंचेगी, उनके लिए पानी की व्यवस्था करें और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप  में पानी के टैंकर भी रखे । डीपीआरओ सभी बूथों की व्यवस्था भी देखे। 


डीएम ने बताया ई-रिक्शा से दिव्यांगों को तीनों विधान सभा क्षेत्रों के बूथ तक लाने ले जाने की व्यवस्था की और इसके लिए 83-ई-रिक्शा लगाई जाएगी। ई-रिक्शा चालकों के मोबाइल नंबर आशा और आंगनबाड़ी के पास रहेंगे। बूथों पर फर्नीचर की व्यवस्था के निर्देश बीएसएस, डीआईओएस को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed