फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three farmers were given possession of 20 bighas of land

Baghpat News: तीन किसानों को 20 बीघा जमीन पर कब्जा दिलाया

Wed, 01 Feb 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three farmers were given possession of 20 bighas of land
दोघट। बामनौली गांव में न्यायालय के आदेश पर बुधवार को भी जमीन की मापतौल कराई गई। तीन किसानों को 20 बीघा जमीन पर कब्जा दिलाया। चकबंदी के अधिकारियों ने किसानों की जमीन की डोलबंदी भी कराई।
विज्ञापन

बामनौली गांव के रहने वाले किसान सहदेव, तेजपाल, ओमकार ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चकबंदी में कब्जा परिवर्तन की मांग की थी। जिस पर न्यायाधीश ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को किसानों को कब्जा दिलाने के आदेश जारी किए। जिस पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व चकबंदी अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को मापतौल और डोलबंदी शुरू कराई।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि तीनों किसानों को 20 बीघा जमीन पर कब्जा दिलाया और रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिसे सात फरवरी को न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा। मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी कुंवर मोहम्मद अब्दुल्ला, चकबंदीकर्ता चंद्रप्रकाश शर्मा, लेखपाल कंवरपाल, अमन बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed