{"_id":"65cd4181dfaa0bce510fc084","slug":"three-doctors-found-missing-during-cmos-inspection-clarification-sought-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-109943-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले तीन चिकित्सक, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिले तीन चिकित्सक, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
बिनौली। सीएमओ डॉ महावीर सिंह के निरीक्षण में बिनौली सीएचसी पर तीन चिकित्सक अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सीएचसी प्रभारी की कार्यशैली सही न मिलने पर डॉ. अमित गुप्ता को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने बिनौली सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचसी पर तैनात डॉ अमित कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अजिका खान अनुपस्थित मिली। इसके अलावा सीएचसी पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनुपस्थित मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ विवेक सैनी का कहना था कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नौकरी छोडक़र चला गया है। उन्होंने सीएचसी पर उपस्थिति पंजिका और उपलब्ध दवाईयों के बारे में भी जानकारी ली।
निरीक्षण में सीएचसी प्रभारी डॉ विवेक सैनी की कार्यशैली सही न मिलने पर उन्हें प्रभाव से हटाकर डॉ अमित गुप्ता को सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले तीनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तीनों चिकित्सकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।