{"_id":"ce4960a306db8a95a7fc41d752211e06","slug":"three-dead-in-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर: सूप में बुखार से तीन और मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर: सूप में बुखार से तीन और मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में बुखार का कहर जारी है। सूप गांव में बुखार से तीन और मौत हो गई। इससे पहले 10 लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। गुस्साए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सूप गांव निवासी अंकुर (21) को कई दिन से बुखार था। परिजनों ने पहले उसका गांव के निजी चिकित्सक से उपचार कराया था। हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
बुधवार देर शाम उसकी बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा इसी गांव की महिला शांति देवी (50) और ओमकारी (58) भी बुखार से पीड़ित थी। उनका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार देर शाम उनकी भी बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे पूर्व गांव में 10 लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। काफी संख्या में बुखार से लोग पीड़ित है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शायद ही कोई घर बचा है, जिसमें लोग बुखार से पीड़ित न हो। इतना होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग बेअसर है।
गांव में न कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही कैंप लगाकर मरीजों का उपचार। बुखार से एक के बाद एक की मौत हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, धीरज, इंद्रपाल, इकबाल, भोपाल, रवि मौजूद रहे।
उधर, सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। उगांवों में कैंप लगाकर मरीजों का लगातार उपचार किया जा रहा है, साथ ही फॉगिंग भी कराई जा रही है।