फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   three-day supply from a standstill

तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 16 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैड़ा में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंच धरना-प्रदर्शन किया। तत्काल आपूर्ति की बहाली न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा के ग्रामीण गांव की आपूर्ति बाधित होने के कारण एकत्र होकर बिजलीघर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा  तीन दिन पूर्व आंधी के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए थे, लेकिन विद्युत निगम के संबंधित अधिकारियों ने अभी तक आपूर्ति चालू नहीं कराई।

विज्ञापन

 

 

आक्रोशित लोगों ने  कहा उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। र गर्मी के कारण जीना दुश्वार हो गया है। पशुओं के चारे पेयजल आदि की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। ग्रामीणों ने कहा यदि सोमवार तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वह चक्का जाम करेंगे। इसमें राकेश मुखिया, निकुंज त्यागी, दिनेश, गोपी चंद, सचिन, चीनू, विक्की, सुकराम, मनोज, लोकेंद्र, भूरा, नरेंद्र, मोहित त्यागी, बालकिशन, संजय, रामकिशन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, क्षेत्र के ग्राम फखरपुर, गोठरा, घिटोरा गांव की आपूर्ति भी पाबी फीडर तीन दिन से खराबी दूर न होने के कारण अंधेरे में डूबे हुए हैं। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed