{"_id":"68d5439218d97bb4ca083149","slug":"three-buses-may-soon-start-running-from-rohtak-to-baraut-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-139056-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रोहतक से बड़ौत तक जल्द शुरू हो सकती हैं तीन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रोहतक से बड़ौत तक जल्द शुरू हो सकती हैं तीन बसें
सार
रोहतक और बड़ौत के बीच तीन नई यूपी रोडवेज बसें चलाने के लिए परिवहन विभागों में चर्चा जारी है। अधिकारियों को जल्द ही संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इससे दोनों राज्यों के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
- बसों के चलने से दोनों राज्यों के लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रोहतक से बड़ौत तक यूपी रोडवेज की तीन बसें जल्द चलाई जा सकतीं हैं। इसके लिए यूपी व हरियाणा के परिवहन विभाग के अधिकारियों की तीसरे दौर की बातचीत हुई। बसों के चलने से दोनों राज्यों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
सोनीपत से मेरठ के लिए यूपी रोडवेज की अभी तक कोई बस नहीं चलती थी। जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए यहां के परिवहन अफसरों ने हरियाणा के परिवहन अफसरों से बातचीत करके पहले ही सोनीपत से मेरठ के लिए यूपी रोडवेज की एक बस का संचालन शुरू करा दिया गया। वहीं रोहतक से बड़ौत तक यूपी रोडवेज की तीन बसों को परमिट देने के लिए वार्ता चल रही है। अधिकारियों के अनुसार बसों का जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद है। अगर जल्द ही यह बसें चलती हैं तो दोनों राज्यों के लोगों को यात्रा करने में लाभ मिलेगा।
-- -
वर्जन--
रोहतक से बड़ौत तक तीन बसों के संचालन के लिए परमिट देने के लिए हरियाणा परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बसों के संचालन को हरी झंडी मिल जाएगी। - हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत

वर्जन