{"_id":"694d8b94a6159881e106d83c","slug":"threatened-to-shoot-a-woman-if-she-marries-she-is-making-rounds-of-the-police-station-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144104-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवती को शादी करने पर गोली मारने की धमकी, कोतवाली में काट रही चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवती को शादी करने पर गोली मारने की धमकी, कोतवाली में काट रही चक्कर
विज्ञापन
- बागपत कोतवाली में आठ दिन पहले दी शिकायत में नहीं हुई कार्रवाई, एसपी के संज्ञान में आने पर जाग गई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक युवती को युवक ने अन्य जगह शादी करने पर गोली मारने की धमकी दी। युवक ने सिलाई का प्रशिक्षण लेने जा रही युवती का पीछा भी किया तो युवती ने कोतवाली में शिकायत की। मामले में कार्रवाई के लिए युवती आठ दिन से बागपत कोतवाली के चक्कर काट रही है और कोतवाली पुलिस उस शिकायत को दबाकर बैठ गई। परेशान होकर युवती ने सिलाई का प्रशिक्षण लेना भी बंद कर दिया। अब मामला एसपी सूरज कुमार राय के संज्ञान में आया तो कोतवाली पुलिस जागी और कार्रवाई करने की बात कह रही है।
शहर की रहने वाली युवती ने कोतवाली में आठ दिन पहले शिकायत दी कि बसौद गांव के युवक के साथ उसकी बातचीत होने लगी। परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया तो उसने बातचीत बंद कर दी। आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले दूसरी जगह शादी करने के लिए बातचीत कर रहे हैं तो युवक उसके फोटो इंस्टाग्राम पर लगाकर बदनाम कर रहा है। दूसरी जगह शादी करने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी जा रही है। आठ दिन पहले युवक की शिकायत कोतवाली में करने के बाद भी कुछ नहीं किया गया।
आरोप है कि वह कोतवाली में जितनी बार भी जाती है, उसे जल्द कार्रवाई करने की बात कहकर भेज दिया जाता है। युवक लगातार इंस्टाग्राम पर उसके फोटो लगाकर तरह-तरह की बात लिखकर उसे बदनाम करता है। इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा। बृहस्पतिवार को युवती की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को युवक की इंस्टाग्राम आईडी भी दिखाई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर लौट गई।
विज्ञापन
- कोतवाली प्रभारी को आठ दिन में जानकारी तक नहीं
आठ दिन पहले कोतवाली में की गई शिकायत मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी के पास पड़ी रही और कोतवाली प्रभारी को इसका पता तक नहीं। बावली में प्रेमी के प्रेमिका की हत्या करके आत्महत्या करने की घटना के बाद भी इस तरह की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने सक्रियता नहीं दिखाई। कोतवाली प्रभारी बृहस्पतिवार शाम तक भी इस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कहते रहे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह कैसे कार्रवाई होगी।
वर्जन-
इस मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा ऐसे मामलों में पुलिस को गंभीरता दिखाने के लिए कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। - सूरज कुमार राय, एसपी