{"_id":"63e69be413c43f8c9f01b1c0","slug":"threatened-to-kill-for-refusing-to-accept-the-rose-baghpat-news-c-14-1-113176-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: गुलाब लेने से इनकार करने पर मार देने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: गुलाब लेने से इनकार करने पर मार देने की धमकी दी
Sat, 11 Feb 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में मनचला एक छात्रा को जबरन गुलाब का फूल देने लगा। छात्रा द्वारा इनकार कर मनचले के गाल पर चांटा रसीद कर दिया। इस पर मनचले ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगर के एक इंटर काॅलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा का मनचला कई दिन से काॅलेज आते जाते पीछा कर अभद्रता कर रहा था। शुक्रवार को वेलेंटाइन सप्ताह के चलते मनचला काॅलेज के समीप छात्रा को गुलाब का फूल देने लगा। छात्रा ने इनकार कर उसके गाल पर चांटा रसीद कर दिया। इससे गुस्साए मनचले ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के शोर मचाने पर मनचला भाग गया।
इसके बाद छात्रा ने परिजनों संग थाने में तहरीर देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई एवं स्कूल-काॅलेजों के आसपास गश्त कराने की मांग की। पुलिस ने मनचले के घर पर दबिश दी परंतु नहीं मिला। उक्त मामला नगर में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। वहीं, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।