फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatened to call from jail for settlement in murder case

हत्या के मामले में समझौते के लिए जेल से फोन कर दी गई धमकी

Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Threatened to call from jail for settlement in murder case
पांची गांव निवासी एक परिवार ने मुख्यमंत्री और एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव निवासी एक परिवार ने हत्या के मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए जेल से फोन पर धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और एसपी बागपत से शिकायत कर मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

पांची निवासी इंतजामुलहक ने मुख्यमंत्री पोर्टल और एसपी बागपत से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता इनामुलहक की 21 अक्टूबर 2020 को दुकान पर जाते समय गांव के ही याकूब, जुल्फिकार, यूसुफ, जुबैर, नवाजिश पुत्रगण इजहारुलहक व जायदा पत्नी इजहारुलहक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण जमीनी विवाद था। सभी आरोपी जेल में बंद है। आरोप है कि जेल में बंद आरोपी उनके परिचित इकबाल पुत्र बुंदू खां के मोबाइल पर कॉल कर फैसले का दबाव बना रहे हैं। आरोपी परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। इससे उसके परिवार के लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। उसने बताया कि उसके पिता की भी एलानिया हत्या की गई थी। ऐसे में परिजनों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी चांदीनगर मुनेशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed