फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands of devotees performed Jalabhishek in Pura Mahadev temple

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 18 Jul 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees performed Jalabhishek in Pura Mahadev temple
बालैनी (बागपत)। श्रावण के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या को पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देहात क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। नगर देहात के शिवालयों में भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

मंदिर में सोमवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सोमवती अमावस्या पर परिवार में सुख शांति की कामना के लिए महिलाओं ने माता पार्वती का पूजा-अर्चना की। पुरा महादेव मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि श्रावण का सोमवार और सोमवती अमावस्या पर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा सोमवार को नगर और देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। उधर सोमवार को नगर और देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। नगर के बाबा जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पक्काघाट मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
दोघट। इदरीशपुर गांव में सोमवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर ग्रामीणों ने दोघट थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा, एसआई नकुल राठी, अमरदीप सिंह, देवेंद्र शर्मा और अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान हरी पंवार, कृष्णपाल, रामेहर तोमर, सहदेव राठी, नरेंद्र सिंह, सतवीर, विपिन, देवेंद्र, दिनेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed