फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those caught cheating online gold caught

ऑनलाइन सोना मंगाकर ठगी करने वाले पकड़े

Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Those caught cheating online gold caught
बड़ौत। एक कंपनी से ऑनलाइन सोना मंगाकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे 167.5 ग्राम सोना भी बरामद किया है। इसकी कीमत 8.26 लाख रुपये बताई है। वहीं, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शुभम चौहान निवासी किरठल, दीपक व राहुल निवासी आजाद नगर ने कुछ दिन पूर्व एक कंपनी से ऑनलाइन 167.5 ग्राम सोना मंगवाया। जिसका भुगतान ऑनलाइन कर दिया। कुछ दिन बाद सोने को रिफंड करने की शिकायत डाल दी। उन्होंने धोखाधड़ी करके कंपनी में दर्शा दिया कि सोना वापस भेज दिया है। इस पर कंपनी ने उनकी रकम लौटा दी। कंपनी के बड़ौत क्षेत्र के सुपरवाइजर गौरव चौहान ने सोना वापस नहीं भेजने की शिकायत कोतवाली में की थी। इस पर पुलिस ने जांच में मामला सच साबित होने पर सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे सोना भी बरामद किया। इसके उपरांत अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed