{"_id":"610ecc708ebc3e72df3b3d86","slug":"thieves-targeted-three-houses-baraut-news-mrt5507926106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमेर इन्कलेव कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमेर इन्कलेव कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमेर एन्कलेव में चोर नकदी समेत अन्य कीमती सामान ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड स्थित मीरापुर रजबहे की पटरी किनारे सुमेर एन्कलेव में शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। वे तीन मकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
नगर की मीरापुर रजबहा पटरी के नजदीक सुमेर एन्क्लेव में शुक्रवार रात चोरों ने सतीश पुत्र राजकुमार के मकान के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये व कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर अंकुर पुत्र आनंद के मकान में घुस गए और 20 हजार रुपये व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर अंकुर के मकान में किराए पर रह रहे रवींद्र पुत्र करतार के कमरे में घुस गए। यहां से 1.40 लाख रुपये व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। तीनों ही परिवार किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने कॉलोनी स्थित प्रवीण के मकान में भी चोरी का प्रयास किया परंतु जाग हो जाने पर भाग निकले। पीड़ित परिवारों ने शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।