फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves panic in Paldi and Daughat

पलड़ी और दोघट में चोरों का आतंक

Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves panic in Paldi and Daughat
पलड़ी में एक मकान से करीब तीन लाख की नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन

दोघट में चोर चार बोरे सरसों व दो बोरे गेहूं ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पलड़ी गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान से 76 हजार की नगदी और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा एक अन्य मकान के बाहर बंधे मवेशी को ले जाते समय परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर दी है।

पलड़ी गांव में सोमवार की रात्रि शिवकुमार पुत्र रघुनाथ के मकान से चोर सेफ व संदूक से 76 हजार की नगदी व करीब ढाई लाख की कीमत के सोने की दो चेन, तीन अंगुठियां, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब तथा घड़ियां चोरी कर ले गए। शिवकुमार ने बताया कि पौने तीन बजे उसकी बेटी शालिनी की नींद खुली तो उसने देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले पड़े है। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसने थाने पर तहरीर दी है। उधर, चोरों ने शिवकुमार के घर से मात्र सौ गज की दूरी पर सतीश के घर के बाहर बंधी भैंस को बदमाश खूंटे से खोलकर ले जाने लगे। इसी दौरान सतीश की पत्नी की नींद खुल गई। उसने परिजनों को जगाकर शोर मचा दिया। इस पर चोर भैंस को छोड़कर भाग गए। उनका कहना है कि चोरों की संख्या तीन थी तथा चोर सफेद बनियान व नीला कच्चा पहने हुए थे। इसके अलावा दोघट के रामबीर पुत्र पलटू के घर से चोर चार बोरे सरसों व दो बोरे गेहूं के चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्रपाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed