{"_id":"66b210e7adc2ccfc620a1f35","slug":"there-was-a-ruckus-by-alleging-extortion-in-the-name-of-making-aadhar-card-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112143-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो संख्या 5
बड़ौत। आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। साथ ही जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि डाकघर के अलावा नगर में बिजरौल रोड, बिनौली रोड व मुख्य बाजार स्थित एक बैंक शाखा के अंदर आधार कार्ड बनाए और संसोधित कराए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकारी फीस 50 रुपये है, लेकिन इसके बावजूद लोगों से 300 से 350 रुपयों तक वसूले जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो उसका आधार कार्ड नहीं बनाया जाता, जिस कारण पीड़ित लोगों को आधारकार्ड बनवाने के लिए बैंकों व प्राइवेट संस्थाओं के चक्कर काटने पड़ते हैं। बिजरौल रोड स्थित एक केन्द्र पर भी लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों का नंबर एक-एक महीने के बाद आता है। यही नहीं जल्दी नंबर लगाने के एवज में 300 से 600 रुपयेे की वसूली की जा रही है। प्रदर्शनकारियों मेंं सभासद योगेश तोमर, राहुल, मुस्कान, बबीता, ममता, रुकसाना, आबिदा आदि ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अमरचंद वर्मा ने कहा कि लिखित शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।