फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   the young man jumped from the wall, broke his leg

Baghpat News: दीवार से कूदा युवक, पैर की हड्डी टूटा

Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
the young man jumped from the wall, broke his leg
- विवाद में मायके में रह रही पत्नी को लेने शराब के नशे में पहुंचा था ससुराल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। शराब पीकर पत्नी को लेने बिलौचपुरा गांव में पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने दौड़ा दिया। वह दीवार से कूद गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। युवक ने फायरिंग होने की सूचना देकर पुलिस को बुला लिया।

बिलौचपुरा गांव के रहने वाले इरफान ने बताया कि उसकी बहन की शादी गांव के ही एक युवक से हुई थी। पति से विवाद होने के कारण उसकी बहन काफी समय से मायके में रह रही थी। आरोप है कि उसकी बहन को लेने के लिए उसका बहनोई मंगलवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा, जिसने उनके साथ गाली-गलौज की। तभी उसका बहनोई दीवार से कूदकर भागने लगा, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। युवक ने फायरिंग होने की सूचना देकर पुलिस को बुला लिया जो जांच में फर्जी निकली। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक का उपचार कराया गया। वह शराब के नशे में था। फायरिंग की झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed