{"_id":"67b8d1c3367ca0a4bf00881a","slug":"the-work-of-making-the-scaffolding-is-in-progress-stairs-will-also-be-made-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-126870-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मचान बनाने का कार्य जारी, सीढि़यां भी बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मचान बनाने का कार्य जारी, सीढि़यां भी बनेंगी
Sat, 22 Feb 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के मानस्तंभ में मचान तैयार करते मजदूर। संवाद
- फोटो : mathura
बड़ौत। भगवान आदिनाथ की प्रतिमा प्रतिष्ठित करने के लिए नगर के मानस्तंभ में 60 फिट ऊंचा मचान बनाने का काम जारी है। वहीं अधिकारी मचान का निरीक्षण करेंगे।
मानस्तंभ में लकड़ी की बल्लियों से बना मचान टूटने से हुए हादसे के दौरान भगवान आदिनाथ की एक प्रतिमा खंडित हो गई थी। इसे प्रतिष्ठित करने के लिए मानस्तंभ पर दोबारा से लोहे के पाइप का करीब 60 फिट ऊंचा मचान बनाने का काम किया जा रहा है। मचान बनाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। वहीं 24 फरवरी को प्रतिमा प्रतिष्ठित करने के लिए मचान पर चढ़ने के लिए करीब तीन फिट चौड़ी लोहे की सीढि़या भी बनाई जा रही हैं।
ताकि इस पर आसानी से चढ़ा जा सके। शुक्रवार को मान स्तंभ में मचान निर्माण को देखने के लिए पुलिस कर्मी पहुंचे। वहीं आयोजक एवं कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव डीके जैन ने बताया कि प्रतिमा प्रतिष्ठित कार्यक्रम में करीब 15 लोग प्रतिभाग करेंगे, जो मंत्रोचार के साथ प्रतिमा प्रतिष्ठित करेंगे। बाकी लोगों को इसमें नहीं बुलाया गया। इसलिए छोटे कार्यक्रम की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।