फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The whole of Baghpat remained closed in protest against the terrorists

Baghpat News: आतंकियों के विरोध में पूरा बागपत रहा बंद

Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The whole of Baghpat remained closed in protest against the terrorists
बागपत में कैंडल मार्च निकालते उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के व्यापारी। संवाद - फोटो : mathura
बागपत। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रविवार को बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, टटीरी व सराय के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सर्वसमाज के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालकर पुतला फूंका। बड़ौत व टटीरी में सड़कों पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर पैरों से कुचलकर लोगों ने गुस्सा निकाला। वहीं बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान दिनभर बंद रखे। व्यापारियों व सर्वसमाज के लोगों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवाद के खात्मे की मांग की गई। फिर मृतक पर्यटकों की आत्मा शांति के लिए हवन करके आहुति दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, राजीव गुप्ता, अमित अग्रवाल, लवी जैन, विनोद गुप्ता, लोकेश गुप्ता, राजेश गुलियानी, महबूब बेग, बॉबी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के साथ यमुना घाट पर पहुंचकर मृतकों की आत्मा शांति के लिए यमुना नदी में 28 दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान बबली प्रधान, ब्रजमोहन, श्योराज मणि, ब्रजेश मणि, पप्पू चौहान मौजूद रहे। शहर के राष्ट्रवंदना चौक से युवाओं ने आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान मोनू नैन, मनोज गोयल, अक्षय चौधरी, रजत उपाध्याय, तनुज भारद्वाज, प्रशांत शर्मा, अखिल शर्मा, कार्तिक शर्मा मौजूद रहे। सरूरपुर कला गांव में आतंकी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सुभाष नैन, मनाेज कुमार, नीटू, सहदेव, गोपाल, देवेंद्र, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed