फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The truck climbed into the divider to save the car

कार को बचाने में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The truck climbed into the divider to save the car
डिवाइडर पर चढे़ ट्रक में दूसरी कार ने मारी टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कार को बचाने में एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा। इस ट्रक में पीछे से तेज गति के साथ आ रही एक कार ने तेज टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने चालक को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

अजमेर निवासी ट्रक चालक शंकर हेल्पर शैतान सिंह के साथ मंगलवार को यूरिया से लदा ट्रक लेकर बिजनौर से राजस्थान जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास एक कार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान एक अन्य कार ने डिवाइडर पर चढे़ ट्रक में पीछे से तेज टक्कर मार दी। ट्रक से टकराने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार हापुड़ निवासी चालक मनु घायल हो गया। वह हापुड़ से हरियाणा जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पता लगने पर घायल के परिजन भी खेकड़ा पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed