{"_id":"5831eebc4f1c1bbf04b39e5c","slug":"the-team-of-crime-branch-filed-on-raiders","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच की टीम के हमलावरों पर चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच की टीम के हमलावरों पर चार्जशीट दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला कर पिस्टल लूटने के मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम के एसआई अनुराग शर्मा, कांस्टेबल सुनील शर्मा, मनोज कुमार, जहांगीर, देवेश कसाना कार में सवार होकर 4 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाने के लिए शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास स्थित एक ढाबा पर आए थे। वहां पर उनकी कुछ लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बाद में आरोपी लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था। इतना ही नहीं पुलिसवाले से पिस्टल लूटने तक का प्रयास किया था। इससे वहां पर हंगामा हो गया था। पुलिस ने बागपत निवासी नीरज, विक्की और सचिन को हिरासत में लिया था।
कोतवाली पर पकड़े गए आरोपियों के अलावा बाघू गांव के सचिन, राहुल, सत्ते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने 10 दिन पूर्व आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी थी। केस की सीओ विवेचना कर रहे थे। सीओ राजवीर सिंह का कहना है नामजद सातों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है।