फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Swaminathan Commission report and the demand for implementing a guaranteed Minimum Support Price (MSP) were raised.

Baghpat News: स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, एमएसपी की गारंटी लागू करने की उठाई मांग

Mon, 22 Dec 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The Swaminathan Commission report and the demand for implementing a guaranteed Minimum Support Price (MSP) were raised.
बागपत। शहर के चमरावल रोड पर भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई। इस माैके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन आंदोलन करेगा और हमेशा उनके हितों की आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने 11 मांगों का ज्ञापन इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन काफी समय से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, एमएसपी की गारंटी का कानून लागू करने, किसान आंदोलन में मृतक किसानों को शहीद का दर्जा व मुआवजा देने, किसानों का कर्जा माफ करने, गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल करने की मांग करता आ रहा है। इसके अलावा किसानों की सहमति बिना भूमि का अधिग्रहण न करने, अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा देने, बिजली के निजीकरण की योजना को लागू करने, अग्निवीर योजना बंद करने सहित मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सज्जन गुर्जर ने कहा कि किसान दिन रात खेत में काम करते हैं और फिर भी केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संदीप पहलवान, संजीव राणा, मोहित बैंसला, प्रदीप नेहरा, अनिल प्रधान, मनवीर प्रमुख, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed