फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The student's health deteriorated during the university examination

Baghpat News: विवि परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी

Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The student's health deteriorated during the university examination
बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विवि की चल रही परीक्षा मंगलवार को नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में कड़ी निगरानी में कराई गई। जहां परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में बीए हिंदी विषय तथा दूसरी पाली में आधुनिक हिंदी काव्य विषय की परीक्षा हुई। दिगंबर जैन कॉलेज प्राचार्य डॉ़ महेश कुमार मुछाल ने बताया कि प्रथम पाली में 862 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 45 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 384 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 29 अनुपस्थित रहे। वहीं प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कॉलेज में एक छात्रा की तनाव के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालांकि छात्रा पेपर हल कर चुकी थी। कुछ समय बाद छात्रा की स्थिति सामान्य हो गई। कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद छात्रा को उनके साथ घर भेज दिया गया। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि छात्रा हार्ट की बीमारी से पीड़ित है। इसके कारण घबराहट होने से तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed