फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The student was beaten up with sticks after getting off the bus

छात्र को बस से उतारकर सरियों से पीटा

Sat, 10 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The student was beaten up with sticks after getting off the bus
छात्र को बस से उतारकर सरियों से पीटा
विज्ञापन

बागपत, अमीनगर सराय। कैड़वा गांव के एक छात्र को पांच-छह युवकों ने बस से उतारकर सरियों से मारपीट कर और चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

ग्राम संजरपुर कैड़वा निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विशाल कस्बे के एक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह विद्यालय से बस में सवार होकर गांव लौट रहा था। आरोप लगाया कि लुहारा गांव से आगे निकलते ही बाइक सवार पांच-छह युवकों ने बस रुकवाई और उसके बेटे को खींचकर बस से नीचे उतारकर सरियों व लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि चाकू से वार कर उसके बेटे को घायल कर दिया। घायल का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed