{"_id":"628bcf43d2f4c219dc18beb6","slug":"the-storm-blew-the-electricity-from-the-city-to-the-villages-baghpat-news-mrt589871551","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने बढ़ाई मुसीबत, शहर से लेकर 180 से ज्यादा गांवों तक गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने बढ़ाई मुसीबत, शहर से लेकर 180 से ज्यादा गांवों तक गुल रही बत्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तेज हवा और बारिश ने रविवार रात शहर से लेकर देहात तक की बिजली उड़ा दी। विद्युत पोल गिरने व लाइन में फाल्ट आने से शहर के साथ 180 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार सुबह लोग पानी के लिए तरस गए। शहर में पूर्वाह्न करीब 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई, जबकि कई गांवों में दोपहर बाद तक सप्लाई हो बहाल हो सकी। उधर, आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। केवीके की कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि रविवार रात 14 एमएम बारिश हुई। 24 और 25 मई को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
रविवार रात आंधी के बाद से बिजली गुल रही। शहर में रात करीब तीन बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक तथा गांवों में दोपहर बाद तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के कर्मचारी दिनभर फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। बागपत शहर के अतिरिक्त आसपास के कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। बड़ौत नगर क्षेत्र और इससे जुड़े मलकपुर, जौनमाना, ढिक़ाना, बावली, बिजरौल, बामनौली, कंडेरा, पुसार, दोघट, निरपुड़ा, गांगनौली, किशनपुर बिराल, किरठल, लूंब, तुगाना, छपरौली, रमाला, महावतपुर, बड़ौली, लुहारी, गुराना, वाजिदपुर, जौहड़ी, ब़ड़ावद, बड़क़ा, औसिक्का, बिनौली, शेखपुरा, पिचोकरा, जिवाना, दरकावदा, गलहेता, गढ़ीदुल्ला, मुकीमपुरा, अग्रवाल मंडी टटीरी, सूरजपुर मेहनवा, चौहल्दा, बली, मीतली, गौरीपुर, कस्बा अमीनगर सराय तथा सिंघावली अहीर बिजलीघर से जुड़े दर्जनभर गांव और खेकड़ा के अतिरिक्त बड़ागांव, रटौल, मवीकलां, काठा, सांकरौद, डूंडाहेड़ा, गोठरा, पाबी, फखरपुर, मुबारिकपुर, नूरपुर खालसा, हसनपुर मसूरी में दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
आम की फसल को नुकसान
चांदीनगर। जिले में रविवार रात आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ। इससे पेड़ों की डालियां टूटने से आम गिर गए। रटौल निवासी मिंटू चौधरी का कहना है उसका 50 बीघा आम का बाग है। आंधी में कच्चे आम टूट गए। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शहीद व सलीम का कहना है आंधी से फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तेज हवा से टूटे पेड़
छपरौली। तेज हवा से पेड़ और विद्युत पोल टूटकर गिर गए। इससे क्षेत्र के टांडा-बड़ौत मार्ग पर के अतिरिक्त शबगा व लूंब समेत कई गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लाइन टूटने से बाधित हो गई सप्लाई
बालैनी। तेज हवा से कई जगह विद्युत लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत पोल व तार टूटने से सिंघावली अहीर बिजलीघर से जुड़े सैडभर, सिंघावली अहीर, बालैनी, बुढ़सैनी, नवादा, हबीबपुर नंगला समेत अन्य कई गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई।
बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत
रविवार रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद चली ठंडी हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।