फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The SPs protested as soon as the candidates of the alliance were announced.

रालोद-सपा गठबंधन के टिकट घोषित होते ही सपाईयों ने जताया विरोध

Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The SPs protested as soon as the candidates of the alliance were announced.
बागपत। रालोद-सपा गठबंधन के टिकट घोषित होते ही खुलकर खींचतान होने लगी है। सपा नेताओं ने सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक करके बड़ौत सीट पर रालोद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विरोध जताया। बड़ौत सीट से सपा नेता को टिकट दिए जाने की मांग उठाई। इस मांग को लेकर नेता लखनऊ में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा नेताओं ने कहा कि तीनों सीटों पर रालोद के प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। यह समाजवादी पार्टी के लिए सही नहीं है। पहले बड़ौत सीट से सपा नेता को टिकट देने की बात कही गई थी। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। अब बड़ौत सीट पर भी रालोद का प्रत्याशी उतार दिया गया है। इसका विरोध जताया जाएगा। इसके लिए कई नेता मंगलवार को लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं से मिलकर विरोध जताएंगे। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा यादव, सचिन उर्फ गुड्डू, डॉ. शकील अहमद, राजीव प्रधान, आशीष प्रधान, राजकुमार, सलीम त्यागी, नगेंद्र मास्टर, भीम सिंह, जगपाल यादव, नदीम अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed