फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The soldier posted in Balaini and his brother died in a road accident

सड़क दुर्घटना में बालैनी में तैनात सिपाही और उसके भाई की मौत

Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The soldier posted in Balaini and his brother died in a road accident
आगरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

आगरा का रहने वाला था सिपाही, स्टेशन जाते वक्त हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। आगरा स्थित अपने घर से बालैनी थाने में आने के लिए निकले सिपाही और उसके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिपाही बृहस्पतिवार की सुबह अपने भाई के साथ आगरा में रेलवे स्टेशन जा रहा था।
आगरा निवासी दीपक चौधरी पुत्र ब्रजमोहन वर्ष 2020 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती बालैनी थाने में थी। दीपक किसी काम से छुट्टी लेकर अपने घर गया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह वह ड्यूटी पर वापस आने के लिए निकला था। दीपक का भाई विवेक उसे बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बालैनी थाने में मामले की जानकारी मिलते ही शोक छा गया। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर सिपाही और उसके भाई की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो घायल
चांदीनगर/खेकड़ा। खेकड़ा निवासी सत्यम शर्मा पुत्र बबलू कार से बृहस्पतिवार को खेकड़ा से डौलचा गांव जा रहा था। ढिकोली-बंथला मार्ग पर भैंसा बुग्गी ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान निवासी प्रदीप बृहस्पतिवार शाम किसी कार्य से रटौल गया था। शाम करीब छह बजे लौटते वक्त मुबारिकपुर मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें प्रदीप घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे दिल्ली के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत घर बनाने के विरोध में अनशन जारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। गौरीपुर गांव में शहीद ठाकुर यशपाल सिंह के स्मारक के पास पंचायत भवन बनाने के विरोध में ग्रामीण का आमरण अनशन जारी है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, दुष्यंत, सुनील, भूपेंद्र प्रताप, मनोज, गौरव, हरिओम, दीपक, कपिल, अमित, विक्की, राजू राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed