फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The round of banners ended after the voting

मतदान होने के बाद थमा दावतों का दौर

Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The round of banners ended after the voting
मतदान होने के बाद थमा दावतों का दौर
विज्ञापन

बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के बाद अब गांवों में दावतों का दौर भी थम गया है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मतदान होने की पूर्व रात्रि तक मतदाताओं की मौज थी। प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए हर जुगत भिड़ा रहे थे। सायं ढलते ही दावतों का दौर शुरू हो जाता था, मतदाताओं की मांग को ध्यान रखा जाता था। मतदान से पहले उम्मीदवारों ने मतदाताओं की हर मांग का पूरा ध्यान रखा और मतदाता के एक इशारे पर मुर्ग, बिरयानी, लड्डू, जलेबी से लेकर शराब की खूब दावतें दी जाती थी, लेकिन जैसे ही मतदान प्रक्रिया हुई, वैसे ही अब किसी को भी कोई पूछने वाला नहीं। जैसे ही मतदान हुआ उसके बाद प्रत्याशी अपने घरों में कैद हो गए। उधर, प्रत्याशियों के समर्थकों ने कहा हर दिन एक जैसे नहीं होते। बहुत दिनों तक खातिर हुई। अब वह भी आराम करें और हम भी आराम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed