फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The road from Meenakshi to Wahalna Chowk will be illuminated

Baghpat News: मीनाक्षी से वहलना चौक तक का मार्ग होगा रोशन

Sat, 25 Nov 2023 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
The road from Meenakshi to Wahalna Chowk will be illuminated
-मार्ग पर दो स्थानों पर लगेंगी हाई मास्क लाइट
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक से लेकर वहलना चौक तक के मार्ग पर लगे विद्युत पोल की खराब लाइट बदली जाएंगी। इस मार्ग पर दो स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाई जाएंगी। नगर पालिका इस पर 19 लाख से अधिक खर्च करेगी।
मेरठ रोड शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर वहलना चौक से लेकर मीनाक्षी चौक तक विद्युत पोल लगे हैं। विकास प्राधिकारण ने कांवड़ यात्रा के दौरान यहां की सभी लाइट ठीक कराई थीं। डिवाइडर भी एमडीए द्वारा ही बनाया गया था। बारिश के दौरान इस मार्ग की काफी लाइट खराब हो गईं। इस कारण यहां आम जनता को रात्रि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनता की मांग के बाद नगर पालिका ने इस मार्ग पर दो स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस मार्ग पर लगे विद्युत पोल की सभी खराब लाइट बदलीं जाएंगी। इस कार्य के बाद यह पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से नहाएगा।
विज्ञापन

----------------
मेरठ रोड पर जल्द होगा कार्य : ईओ
ईओ हेमराज का कहना है कि मेरठ रोड श्हार के मुख्य मार्गो में शामिल है। इस मार्ग के दोनों तरफ शहर का एक बड़ा हिस्सा निवास करता है। शहर के कई बड़ी शिक्षण संस्थाएं यहां पर हैं। लोनिवि का निरीक्षण भवन इसी मार्ग पर है। शहर का कंपनी बाग, आयकर विभाग, डीएम ऑफिस इसी मार्ग पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed