फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The rim-axle industry began to grow after the GST was reduced.

Baghpat News: जीएसटी कम हुई तो बढ़ने लगा रिम-धुरा उद्योग

Sat, 25 Oct 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The rim-axle industry began to grow after the GST was reduced.
बड़ौत। जीएसटी कम होने से पहले के मुकाबले एक माह में रिम-धुरा उद्योग दस प्रतिशत तक बढ़ा है। उद्यमियों के साथ किसानों को भी लाभ हुआ है। वहीं उद्यमियों ने मांग उठाई है कि उद्योग से जुड़े लोहे के सभी उपकरणों पर एक समान जीएसटी निर्धारित की जाए, जिससे कारोबार अधिक गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

नगर का रिम-धुरा उद्योग काफी पुराना है और यहां से यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य राज्यों व नेपाल, अमेरिका आदि कई देशों में रिम-धुरा निर्यात किया जाता है। इसके माध्यम से काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उद्यमियों के अनुसार जीएसटी कम होने से कारोबार में पहले के मुकाबले इजाफा हुआ है। उद्यमियों का कहना है कि उद्योग से जुड़े लोहे के उपकरणों पर 18 प्रतिशत जीएसटी निधारित की हुई है। वहीं तैयार ट्राॅली, बुग्गी पर मात्र पांच प्रतिशत जीएसटी लगाई गई है, जबकि यह दोनों रिम-धुरे से ही तैयार की जाती हैं। इससे किसानों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। सरकार को एक समान जीएसटी निर्धारित करनी चाहिए, जिससे कारोबार काफी अच्छा होगा और उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

----
जीएसटी घटने से कारोबार में पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, उम्मीद है कि यह उद्योग आगे ज्यादा रफ्तार पकड़ेगा। इससे अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। -प्रमोद जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को रिम-धुरा उद्योग से जुड़े लोहे के सभी उपकरणों पर एक समान जीएसटी निर्धारित करनी चाहिए, जिससे किसानों व उद्यमियों को अधिक लाभ मिलेगा और कारोबार बढ़ेगा। -पंकज जैन
जीएसटी कम होने से कारोबार में थोड़ा अंतर आया है। जीएसटी का उद्यमियों को कम और किसानों को ज्यादा लाभ हुआ है। जिन उपकरणों को किसान खरीदते हैं, उनका दाम काफी कम हुआ है। -राजकुमार जैन


सरकार को अपनी नीति बदलकर लोहे के रिम-धुरा से जुड़े सभी उपकरणों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करनी चाहिए, जिससे कारोबार बढ़ेगा और सभी को लाभ मिलेगा। -सचिन जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed