फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The rain threw water on the youth panchayat of RLD

रालोद की युवा पंचायत पर बारिश ने फेरा पानी

Mon, 18 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The rain threw water on the youth panchayat of RLD
बागपत : बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में भरा पानी। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को होने वाली युवा पंचायत को बरसात के कारण चौधरी जयंत सिंह ने स्थगित कर दिया। जल्द ही युवा पंचायत की नई तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में जनता वैदिक कालेज के मैदान पर पहले 16 जुलाई को युवा पंचायत होने का निर्णय लिया गया था। बाद में 17 जुलाई को करने का निर्णय लिया गया था। कार्यकर्ताओं ने नगर व देहात क्षेत्र में बैठक, सभाएं कर गांव गांव जाकर लोगों को पंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया था, लेकिन युवा पंचायत होने से पहले ही बरसात में पानी फेर दिया। शनिवार रात से ही बरसात शुरू हो गई थी, जो रविवार तक जारी रही।
विज्ञापन

रविवार को विधायक छपरौली डॉ. अजय कुमार, रालोद नेता जयवीर सिंह एडवोकेट डॉ. साहब सिंह, गौरव बड़ौत, प्रमेंद्र तोमर, अरुण तोमर बोबी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विश्वास चौधरी, बसंत तोमर, विकास, मास्टर सुरेश राणा, राजू तोमर सिरसली सहित अन्य कार्यकर्ताओं मैदान पर पहुंचे, तो मैदान पर पानी भरा हुआ मिला। इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी को दी। जिसके बाद उन्होंने बरसात के चलते पंचायत को स्थगित दिया गया है। जयंत चौधरी ने ट्वीट कर युवा पंचायत को स्थगित करने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार लाख रुपये की आई थी लागत
युवा पंचायत के लिए जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर तीन से चार लाख रुपये की लागत से टेंट लगवा दिया गया था, लेकिन युवा पंचायत स्थगित होने के बाद टेंट को उखाड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed