फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The program will be six days after the government completes four years

सरकार के चार साल पूरा होने पर छह दिन होंगे कार्यक्रम सरकार के चार साल पूरा होने पर छह दिन होंगे कार्यक्रम

Thu, 18 Mar 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The program will be six days after the government completes four years
शुक्रवार से होगी शुरूआत, जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर नोडल अधिकारी एम देवराज ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 24 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना, गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा।
नोडल अधिकारी एम देवराज ने बताया कि 20 मार्च को विधान सभा क्षेत्रों में जन सभाओं का आयोजन कर मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण तथा विधान सभा क्षेत्र में कराए गए व प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण व विधान सभा क्षेत्र स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण योजना के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रम व किसान कल्याण मेलों का आयोजन होगा। नगरीय क्षेत्र में मिशन व्यापारी कल्याण के रूप में प्रत्येक नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रगतिशील व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, रेहड़ी पटरी व ठेला व्यापारी को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

22 मार्च को मिशन शक्ति के महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एंटी रोमियो स्क्वॉयड से संबंधित सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 23 मार्च को मिशन रोजगार के अंतर्गत चलाई जा रही योजना जैसे प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभार्थियों को ऋण/टूल किट वितरण किए जाएंगे। 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत विकासखंड स्तर श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रमिकों की सुरक्षा योजना की जानकारी/रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण किए जाएंगे। इस मौके पर डीएम राजकमल यादव, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन, समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed