{"_id":"5e48429b8ebc3ee58a504421","slug":"the-problem-of-jam-in-the-city-became-severe-baraut-news-mrt4690278188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानापूर्ति के लिए चलाया जाता है अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानापूर्ति के लिए चलाया जाता है अतिक्रमण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर मेें जाम की समस्या बनी भीषण
बड़ौत (बागपत)। नगरपालिका परिषद का आदेश दुकानदारों के सामने बौनी साबित हो रही है। अस्थायी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी के बाद भी व्यापारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगरपालिका परिषद के अधिकारी यदाकदा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते है, लेकिन उसका असर व्यापारियों पर नहीं है, इससे जाम की स्थिति भीषण होती जा रही है।
नगर में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। अस्थायी अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगरपालिका परिषद व्यापारियों को महज चेतावनी देती है। अतिक्रमण व उससे लगने वाले जाम को लेकर सामाजिक संगठन कई बार एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन अधिकारी भी आश्वासन देकर चुप्पी साध लेते हैं। अतिक्रमण के चलते नगर के मुख्य मार्गों के अलावा छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड के पास जाम मेें फंसे रहते है। नगर मेेें कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, खत्री गढी चौराहा, बिजरौल रोड, अजितनाथ मंदिर, ठाकुरद्वार व अन्य स्थानों पर रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है।