फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The prisoner's family said Vikas was not ill and suspected murder.

Baghpat News: बंदी के परिजन बोले, बीमार नहीं था विकास, हत्या का शक जताया

Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The prisoner's family said Vikas was not ill and suspected murder.
- जिला जेल में बंदी की मौत होने का मामला, दो चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी भी कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला जेल में बंदी विकास की मौत होने पर परिवार वालों ने कई सवाल उठाए। तहेरे भाई सतीश ने कहा कि विकास बीमार नहीं था और न ही जेल के अफसरों ने इसके बारे में बताया। उन्होंने हत्या का शक जताते हुए जांच कराने की मांग की।
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद छपरौली क्षेत्र के विकास कुमार को बुधवार को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसमें जेल अधीक्षक ने विकास के कई दिन से बीमार होने और खून की उल्टी होने से मौत होने का दावा किया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विकास के तहेरे भाई ने बताया कि 13 अक्तूबर को विकास को जेल भेजा गया था, उस समय पूरी तरह स्वस्थ था। उन्होंने कहा कि विकास की सामान्य मौत नहीं है, उसके साथ कोई घटना जरूर हुई है। विकास के छोटे भाई मोनू की कोरोनाकाल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम किया। इस मामले में जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि विकास के शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं मिला। बिसरा की जांच के बाद मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed