फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The primary health center of Doghat remains locked till 11 am with the help of a ward boy.

Baghpat News: वार्ड बॉय के सहारे दोघट का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 11 बजे तक लगा रहता है ताला

Sat, 22 Nov 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The primary health center of Doghat remains locked till 11 am with the help of a ward boy.
दोघट कस्बे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न मिलने पर नाराजगी व्याप्त करते मरीज। सं
- केंद्र पर तैनात चिकित्सक की बड़ौत में लग रही ड्यूटी, फार्मासिस्ट भी चल रहा छुट्टी
विज्ञापन

- केंद्र में आने वाले मरीजों को बिना उपचार कराए लौटना पड़ रहा वापस, मरीजों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दोघट कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। यहां तैनात चिकित्सक की ड्यूटी बड़ौत में चल रही है तो फार्मासिस्ट पिछले कई दिन से अवकाश पर होने के कारण वार्ड बॉय के सहारे ही स्वास्थ्य केंद्र को छोड़ दिया गया। मरीजों ने हंगामा कर वहां चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की, जिससे लोगों का उपचार हो सके।

दोघट कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, इस पर कस्बे के साथ ही आदमपुर, चित्तमखेड़ी आदि जगह के मरीज आते हैं। यहां डॉक्टर गौरव चौधरी, फार्मासिस्ट निजामुल, वार्ड बॉय बाबूराम की तैनाती है। चिकित्सक की इस समय ड्यूटी बड़ौत के स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही है तो फार्मासिस्ट अवकाश पर चल रहे हैं। केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था वार्ड ब्वॉय के हवाले है। स्वास्थ्य विभाग ने वहां किसी भी चिकित्सक या फार्मासिस्ट की नियमित नियुक्ति तक नहीं की। स्वास्थ्य केंद्र पर भी 11 बजे तक ताला लगा रहता है, जिससे यहां आने वाले मरीजों को लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

यहां की स्वास्थ्य सुविधा रामभरोसे चल रही है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके विरोध में शुक्रवार को लोगों ने वहां हंगामा किया। मरीज चिंकू पंवार, हरेंद्र, संतोष देवी, पीयूष कुमार, गौरव, रामनिवास, सोमपाल, सोराज आदि ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा रहता है और किसी चिकित्सक व फार्मासिस्ट के नहीं होने के कारण दवाई भी नहीं मिल पा रही है। इस कारण उन्हें निजी चिकित्सक के पास जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र भी समय से नहीं खुलता है और शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
- दोघट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समय पर न खुलने की जानकारी नहीं है। यदि वार्ड ब्वॉय समय पर नहीं आ रहा है तो जांच कराई जाएगी। जल्द ही चिकित्सक की तैनाती कर मरीजों को उपचार दिलाया जाएगा। - डॉ. अमित गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed