{"_id":"68e6b76d45fc4ed2c209813c","slug":"the-police-seized-four-copies-of-sunnys-handwriting-to-match-it-with-the-suicide-note-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139905-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुसाइड नोट से लिखावट मिलाने के लिए पुलिस ने सन्नी की चार कॉपियां कब्जे में लीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुसाइड नोट से लिखावट मिलाने के लिए पुलिस ने सन्नी की चार कॉपियां कब्जे में लीं
विज्ञापन
- पुलिस ने शुरू की छात्र के आत्महत्या के मामले की जांच, जिस कॉपी से पेज फाड़कर सुसाइड नोट लिखा गया, उसे भी कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। किरठल गांव के छात्र सन्नी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसमें पुलिस ने सन्नी के घर में रखी चार कॉपियां भी कब्जे में ले लीं। इसमें सन्नी के सुसाइड नोट और कॉपियों में की गई लिखावट का मिलान किया जाएगा। लिखावट का मिलान होने पर इसमें कार्रवाई की जाएगी।
किरठल गांव निवासी धर्मेंद्र के बेटे सन्नी ने सोमवार देर रात परिवार वालों को गुड बाय का मैसेज भेजकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें परिजनों ने प्रधान के पति समेत कई लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस को सन्नी की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें प्रधान के पति समेत अन्य लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी।
इसके बाद सन्नी के पिता धर्मेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट की लिखावट से मिलान करने के लिए उसकी कई कॉपिया कब्जे में ली गईं हैं। एक्सपर्ट से इसकी जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।