फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The photo of some youths with the cap of the inspector goes viral

दरोगा की टोपी के साथ कुछ युवकों की फोटो वायरल

Fri, 03 Sep 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The photo of some youths with the cap of the inspector goes viral
बाजार पुलिस चौकी के अंदर की बताई जा रही वायरल फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सोशल मीडिया पर एक दरोगा की टोपी के साथ कुछ युवकों की फोटो खूब वायरल हो रही है। वायरल फोटो बाजार पुलिस चौकी के अंदर की बताई जा रही है। सीओ ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है।
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई फोटो वायरल हो रही है। कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवती की तमंचे लिए हुए अपने प्रेमी के साथ फोटो वायरल हुई थी। इससे पूर्व एक युवक की तमंचा लहराते हुए और गत माह बड़ौत कोतवाल शिव प्रकाश की एक गोतस्कर के साथ गुलदस्ता भेंट करते हुए फोटो वायरल हुई थी। अब सोशल मीडिया पर कुछ युवकों की एक दरोगा की टोपी लगाकर फोटो वायरल हुई है। यह फोटो बाजार पुलिस चौकी के अंदर की बताई जा रही है। इन वायरल फोटो से ही कोतवाली पुलिस व बाजार पुलिस चौकी का हाल समझा जा सकता है।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि इस तरह की कोई फोटो दरोगा की टोपी के साथ वायरल हो रही है तो वह गलत है। पुलिस विभाग की एक मर्यादा होती है। ऐसा भी हो सकता है कि वायरल फोटो पुरानी है, फिर भी यदि ऐसा हुआ है तो वह बिल्कुल गलत है। जांच कराई जाएगी। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed