{"_id":"604a532d47229c1dd15ad3ef","slug":"the-peoples-is-not-follow-of-covid-19-rules-in-baghpat-city-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में कोविड-19 के नियमों की उड़ रही धज्जियां, लापरवाही बरत रहे शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में कोविड-19 के नियमों की उड़ रही धज्जियां, लापरवाही बरत रहे शहर के लोग
Fri, 12 Mar 2021 12:40 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:40 AM IST
सार
- बागपत में कोविड नियमों की उड़ रही धज्जियां
- कोरोना के खतरे के बाद भी लापरवाही बरत रहे लोग
- दो दिन पूर्व ही बड़ौत नगर में मिले थे दो संक्रमित
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में कोरोना का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। दो दिन पहले ही नगर में दो कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। न कोई मास्क पहन रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी सैंपलिंग तक ही सीमित होकर रह गया है। वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सैनिटाइजर की बिक्री भी घटी
ड्रग केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पंवार ने बताया कि पहले मास्क व सैनिटाजर खरीदने के लिए मेडिकल स्टोरों पर लोगों की भारी भीड़ लगी थी, लोगों को गोले बनाकर खड़ा करना पड़ता था। आज हालत यह है कि मात्र 20 प्रतिशत लोग ही मेडिकल स्टोरों पर मास्क और सैनिटाइजर खरीदने के लिए आते हैं, जबकि 80 फीसदी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला: एसआईटी की तफ्तीश तेज, दर्ज किए गए निलंबित अधिकारियों के बयान
विज्ञापन
बिनौली रोड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ कुमार राणा का कहना है कि सैनिटाइजर की मांग अब पूरी तरह से घट चुकी है। काफी माल स्टॉक में बचा हुआ है। कभी कभार ही कोई ग्राहक खरीदने के लिए आता है। मेडिकल स्टोर संचालक रविंद्र का कहना है कि मास्क और सैनिटाइजर खरीदने में लोगों का रुझान अब नजर नहीं आता। दिन में एक दो ग्राहक ही इनकी खरीद के लिए आते हैं।
रेट भी घटे
वस्तु पहले अब
मास्क थ्री लेयर 5-10 2-3
सैनिटाइजर 50 एमएल 60-70 20-25
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/