{"_id":"612bc7aa8ebc3e678e1fcf3d","slug":"the-people-of-sain-society-got-the-membership-of-rld-baghpat-news-mrt5539290172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन समाज के लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन समाज के लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई
विज्ञापन
छपरौली के लूंब गांव में लोगो को रालोद में शामिल करते जिला अध्यक्ष डॉ.जगपाल सिंह तेवतिया व राष्ट्र
- फोटो : BAGHPAT
राष्ट्रीय लोकदल के चलो गांव की ओर अभियान के तहत लूंब गांव में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। राष्ट्रीय लोकदल के चलो गांव की ओर अभियान के तहत रालोद के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ कुलदीप उज्ज्वल और जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल तेवतिया ने लूंब गांव में सैन समाज के लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही सभी को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
सेवानिवृत्त दरोगा राजबीर सिंह सैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बारु सिंह सैन और संचालन मास्टर बुद्ध प्रकाश सैन ने किया। डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर सैन समाज को बड़ी पहचान दिलाई थी। जयंत चौधरी भी ऐसे नेता हैं जो जात पात की राजनीति नहीं करते, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी से देखते है। डॉ. जगपाल तेवतिया ने समाज के लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने समाज के लोगों को फूलमालाओं से स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। बारु सिंह सैन, बुद्ध प्रकाश सैन, शिव कुमार सैन, रोहताश सैन, राजवीर सिंह सैन, जयपाल सैन, फेरू सैन, तेजपाल सैन, पारस सैन तुगाना, कुमार सैन, कृष्णपाल सैन, सुधीर सैन कुरड़ी, मोहित सैन कुरड़ी, राजीव सैन, विनोद सैन, बारु कश्यप, मुकेश, पवन, पप्पू, श्रवण सैन, गुल्लू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला पंचायत सदस्य के पति विकास किरठल, अनुराग चौहान, संदीप चौहान, बबलू चौहान मौजूद रहे।