फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants snatched the bike at a distance of 100 meters from the Kotwali

दुस्साहस-- कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूरी पर दंपत्ति से बदमाशों ने छीनी बाइक

Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the bike at a distance of 100 meters from the Kotwali
बडौत कोतवाली में दरोगा को फटकार लगाते एसपी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बदमाशों ने कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार एक दंपती को तमंचे से आतंकित कर बाइक छीन ली। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख बदमाश फरार हो गए। आरोप है कि तहरीर के बाद भी जब कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों को हिदायत देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर की पटटी चौधरान निवासी शहीद सिलाई का काम करता है। मंगलवार देर शाम वह बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी सलमा के साथ छपरौली चुंगी पर किसी काम से जा रहा था, जैसे ही वह गंदे नाले के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उसे तमंचे से आतंकित करते हुए रोक लिया और उसे बाइक छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने शहीद के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़ित ने फोन कर एसपी नीरज जादौन को घटना की जानकारी दी तो एसपी जांच के लिए कोतवाली पहुंचे और पुलिस कर्मियों को हिदायत देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिएं। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed