फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreant who robbed the truck drivers was caught

ट्रक चालकों को लूटने वाला बदमाश दबोचा

Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreant who robbed the truck drivers was caught
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह दो ट्रक चालकों से हजारों रुपये की नकदी लूटने वाले बदमाशों से शाम को नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के पास कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई, जिसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दो साथी फरार हो गए, जिनको पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो ट्रक चालकों से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनमें एक ट्रक पर मुरादाबाद में थाना मैनाठेर के तख्तपुर अल्लाह गांव के यामीन पुत्र अंसार हुसैन व अनिल से 23 हजार रुपये और इस गांव के दूसरे ट्रक चालक देवेंद्र से 3300 रुपये लूटे थे। कोतवाली पुलिस ने इनका मुकदमा दर्ज करके लूटेरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार शर्मा को शाम के समय लूट की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्धों के बारे में सूचना मिली। इस पर दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रिवर पार्क के पास यमुना की तरफ जाने वाले रास्ते में चेकिंग शुरू कर दी। जहां पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। बाइक फिसलने के कारण एक बदमाश गिर गया, जिसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायर किया तो बदमाश को एक गोली लग गई। एसपी ने बताया कि बदमाश की पहचान गुल्लू उर्फ दानिश पुत्र फरमान निवासी काठा के रूप में हुई, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके दो साथी बाइक लेकर भाग गए। उनके नाम सावेज व चमन है, जिनको तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed