फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreant arrested in the encounter, the robbery in the temple revealed

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, मंदिर में डकैती का खुलासा

Tue, 26 Jul 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
The miscreant arrested in the encounter, the robbery in the temple revealed
बागपत : सिंघावली अहीर थाने में पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने गौसपुर के जंगल से मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश को कमाला के मंदिर और मठ में पिछले साल हुई डकैती की घटना में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना पुलिस के अनुसार उनको सोमवार शाम गौसपुर के जंगल में एक बदमाश की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि उसका नाम राशिद उर्फ चवन्नी निवासी चिरौड़ी थाना लोनी गाजियाबाद है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि वह 22 अगस्त 2021 को कमाला गांव के भेंडीनाथ मठ और मंदिर में हुई डकैती की घटना में शामिल था। उसके पास से पुलिस ने डकैती के रुपये, दो रजाई, दो कंबल, दो तकियों के कवर, तमंचा व कारतूस बरामद दिखाए है। उस पर अलग-अलग मामलों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जल्द ही उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मठ व मंदिर से नकदी समेत काफी सामान लेकर गए थे बदमाश
कमाला गांव के भेंडीनाथ मठ व मंदिर में छह बदमाशों ने डकैती डाली थी। मठ के महंत अन्नूनाथ को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था। वहां से 40 से ज्यादा रजाई-गद्दे, खाद्य सामग्री के बोरे, नोटों की मालाओं समेत अन्य सामान लूटा गया था। इसके अलावा मठ में दो मंदिरों मटीली नाथ बाबा मंदिर और कालूनाथ बाबा मंदिर के दानपात्रों को तोड़कर भी नकदी लूटी थी।

महंत बोले, डकैती के खुलासे के बारे में नहीं बताया
महंत अन्नू नाथ ने का कहना है कि पुलिस ने दो दिन पहले बताया था कि किसी को पकड़कर पूछताछ कर रहे हैं। डकैती की घटना का खुलासा हो गया है और क्या बरामद हुआ है, इस बारे में कुछ नहीं बताया है। अब इतने दिन बाद यह भी नहीं बता सकता कि बरामद हुई रजाई व गद्दे हमारे है या नहीं। वहीं प्रधान अमरजीत का कहना है कि पुलिस ने घटना के खुलासे के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है। एक साल बाद खुद ही खुलासा करके खानापूर्ति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed