फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The measurement could not be done in Yamuna Khadar

कोताना गांव के खादर में सर्वे करने गई टीम किसानों के खेतों से भर लाई ककड़ी, लकी व खीरा

Tue, 19 Apr 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The measurement could not be done in Yamuna Khadar
यमुना खादर में जहां पैमाईश को लेकर पिछलें कई दिनों से बवाल चल रहा है और हरियाणा व यूपी के अधिकारी आ - फोटो : BARAUT
बड़ौत। कोताना गांव के यमुना खादर में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम सर्वे करने पहुंची। इस दौरान कई घंटे पैमाइश की गई परंतु समय रहते कार्य पूरा नहीं हो सका। वहीं, सर्वे के दौरान कुछ कर्मचारी किसानों के खेतों से लौकी, खीरा, ककड़ी भरते नजर आए। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई। उधर, एसडीएम ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो जांचकर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम राजकमल के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार हर्ष चावला की टीम कोताना गांव के खादर में पैमाइश करने पहुंची। यहां पैमाइश में अंतर आने पर इसे रोक दिया। वहीं, सर्वे टीम में शामिल कुछ कर्मचारियों को छोड़कर अन्य किसानों के खेतों से लौकी, ककड़ी, खीरा आदि बैग में भरने में व्यस्त रहे। इस दौरान किसानों ने नाराजगी जताई। वहीं, तहसीलदार हर्ष चावला ने बताया कि मशीन व फीते की पैमाइश में अंतर आने पर इसे बीच में रोकना पड़ा। अब जल्द ही दोबारा हरियाणा व यूपी के अधिकारी संयुक्त रूप से पैमाइश कराएंगे। वहीं, एसडीएम पूजा चौधरी ने बताया कि किसानों के खेतों से लौकी, खीरा व ककड़ी आदि तोड़ने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

असरे से जारी है विवाद
खेड़ा इस्लामपुर गांव में खादर की पैमाइश करने बीते सोमवार को पहुंचे सोनीपत और बड़ौत के तहसील अधिकारियों के बीच पिलर लगाने को लेकर नोकझोंक हो गई थी। गांव के कालू, भीमा, सुरेंद्र, आशु और सुल्तानपुर हटाना के सचिन प्रधान आदि किसानों का आरोप है कि सोनीपत के अधिकारी उनके खेतों में जबरन सीमा निर्धारित करना चाहते थे। किसानों ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने किसानों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने किसानों को छुड़वाया था।

कोताना गांव के खादर में सर्वे करती टीम।

कोताना गांव के खादर में सर्वे करती टीम।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed