{"_id":"5e0a43a18ebc3e87984d3e5a","slug":"the-market-of-hot-clothes-started-jumping-when-the-cold-increased-baghpat-news-mrt46130904","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ी तो उछलने लगा गर्म कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ी तो उछलने लगा गर्म कपड़ों का बाजार
विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्केट से परिवार के साथ गर्म कंबल खरीदते लोग।
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बढ़ती ठंड ने गरम कपड़ों और रूम हीटर, गीजर आदि उत्पादों के बाजार में उछाल ला दिया है। डिमांड बढ़ने के साथ दाम में भी उछाल है। कंबल, रजाई और बच्चों के गर्म कपड़ों की खरीद सबसे ज्यादा बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी के उत्पादों की बिक्री बढ़ी है।
दिसंबर में पहले बारिश और अब कड़ाके की सर्दी का असर बाजार पर दिख रहा है। गरम कपड़ों और कंबल के दुकानदार अंकुर गोयल और जहूर कुरैशी का कहना है कि पिछले सालों में एक बार मंगाया गया माल भी पूरा नहीं बिक पाता था। सर्दी के दिन बेहद ही कम होते थे, लेकिन इस बार दिसंबर में सर्दी बढ़ने से बाजार में उछाल आया है। अभी जनवरी बाकी है। पंद्रह दिन पहले तक जिस कंबल की कीमत दो हजार रुपये थे, अब वह 2300 से 2500 रुपये तक में बिक रहा है। बच्चों के गरम कपड़ों के दाम में भी साइज के हिसाब से उछाल है। सौ से ढाई सौ रुपये तक कीमत बढ़ गई है।
कोयले के दाम बढ़े और ग्राहक भी
बागपत। सर्दी की दस्तक से कोयले के दामों में दस रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल है। कोयला व्यापारी पवन जैन का कहना है कि कोयला 40 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। ग्राहकों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
रूम हीटर, ब्लोअर की डिमांड बढ़ी
बागपत। सर्दी की शुरूआत में रूम हीटर और ब्लोअर का बाजार ठंडा था। मगर, अब डिमांड इतनी बढ़ गई है कि दुकानदारों को सप्लाई मंगानी पड़ रही है। दुकानदार गगन जैन बताते हैं कि इन उत्पादों पर पांच सौ रुपये तक बढ़ गए हैं। एकाएक बिक्री बढ़ी है, जो माल बचत में था, वह बिक चुका है।
खरीद घटी, ग्राहकों का इंतजार
बागपत। सर्दी के उत्पादों को छोड़ दें तो अन्य दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घटी है। ग्राहक ठंड में घर से नहीं निकल रहे हैं। सर्राफा बाजार में सन्नाटा है। लोग आम सीजन की तरह खरीदारी नहीं कर रहे हैं।