{"_id":"695c0935b657ba2b610b8b16","slug":"the-marigold-and-rose-business-sees-a-surge-during-the-winter-season-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-144641-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सर्दी के मौसम में गेंदे और गुलाब के कारोबार में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सर्दी के मौसम में गेंदे और गुलाब के कारोबार में उछाल
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में गेंदे और गुलाब के नखरे, कारोबार में उछाल से संबंधित खबर का फोटो। कुसुम
- फोटो : credit
बड़ौत। सर्दी के मौसम में घर, आंगन, बालकनी आदि के रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की होड़ में इनकी मांग बढ़ गई है, जिससे विभिन्न प्रजाति के गेंदे व गुलाब के पौधों की नर्सरी पर भरमार है। सबसे अधिक मांग डहेलिया प्रजाति के गेंदे के पौधे की है।
गेंदे की पैंची, पिटोनिया, गजनीया, गुलदावरी प्रजाति के पौधों पर लंबे समय तक फूल खिले रहते हैं। हाईब्रिड गेंदे के फूल लाल, पीले, नारंगी, सफेद रंगों में उपलब्ध हैं, जो घर की बालकनी, आंगन को सुंदर बनाते हैं। हाईब्रिड प्रजातियों के गेंदे के पौधे बाजार में 20 से 30 रुपये व डहेलिया प्रजाति का 50 रुपये का पौधा बिक रहा है। बाजार में सदाबहार व डहेलिया, पैंची प्रजातियों के पौधों की अधिक मांग है। पौधों का कारोबार करने वाले विनोद, सचिन, राहुल समेत अन्य ने बताया कि बारहमासी गुलाब के पौधे 120 से 150 रुपये तक बिक रहे है, जो सामान्य मौसमी फूलों से ज्यादा महंंगे हैं।
-- -
ये बोले कारोबारी
सर्दी के मौसम में गुलाब व गेंदे के पौधों की अधिक मांग है। गर्मी के मौसम के मुकाबले सर्दियों में फूलों के पौधों की बिक्री ज्यादा होती है, जिससे कारोबार में उछाल आता है। -अनिल कश्यप
विज्ञापन
गेंदे की हाईब्रिड प्रजातियों का बढ़ना कारोबारियों के लिए अच्छा है। सर्दी में इस प्रजाति के पौधों की अधिक मांग रहती है, जिन पर लंबे समय तक फूल खिले रहते है और पौधे खराब नहीं होते है। -कुसुम