{"_id":"641f4789da7d760f3d055745","slug":"the-line-was-removed-the-team-also-uprooted-the-meter-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लाइन को हटवाया, टीम ने मीटर भी उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लाइन को हटवाया, टीम ने मीटर भी उखाड़ा
Sun, 26 Mar 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत सराय मार्ग पर छापेमारी के दौरान तार मीटर हटाते पॉवर कॉरपोरेशन की टीम
बड़ौत। अवैध रूप से लाइन खींचकर और मीटर लगाकर ट्यूबवेल को संचालित किए जाने की सूचना पर मेरठ से विद्युत निगम की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही वहां से लाइन हटवा दी गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने स्थानीय कर्मचारियों को हड़काया और बकाएदार के कनेक्शन विच्छेद कर मीटर भी उखाड़कर साथ ले गई।
पॉवर कॉरपोरेशन मेरठ से एक्सईएन मेरठ एसपी गोयल व एक्सईएन मेरठ दीपेंद्र नारायण के नेतृत्व में शुक्रवार शाम एक टीम बड़ौत पहुंची। सूचना मिली थी कि अमीनगर सराय रोड पर एक ट्यूबवेल संचालक पर लगभग डेढ़ लाख का बकाया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद स्थानीय अधिकारी कनेक्शन नहीं काट रहे थे। वहां पर अवैध रूप से लाइन खींचकर मीटर भी लगा रखा है।
टीम के आने से पहले ही विभागीय अफसरों ने कर्मचारियों से मिलीभगत कर लाइन को वहां से हटवा दिया था, लेकिन इसकी भनक टीम को लग गई। जिसके बाद मेरठ से आए अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अवर अभियंता रविन्द्र कुमार का कहना था कि कोई अवैध लाइन नहीं खीचीं गई। स्टीमेट बनाकर लाइन खींची गई थी। उपभोक्ता पर बकाया था, इसलिए बाद में उसकी लाइन हटवा दी और मीटर भी उखाड़कर टीम अपने साथ ले गई, बताया कि तीन खंभे अतिरिक्त लगे थे, इसकी जांच की जा रही है। आरोप निराधार है।
कहां से आए तीन अतिरिक्त खंभे
अवर अभियंता रविन्द्र कुमार के अनुसार स्टीमेट बनाकर पांच खंभों की लाइन खीचीं गई थी, लेकिन जब टीम वहां पर पहुंची तो टीम को लाइन पहले से ही हटी मिली, लेकिन वहां पर आठ खंभे खड़े मिले, जिसका विभागीय कर्मचारी संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। आखिरकार स्टीमेट से अतिरिक्त तीन खंभे उपभोक्ता कहां से लाया, यह एक सवाल है।