{"_id":"6afc82be87b47a5b270110b6","slug":"baghpat-if-i-am-not-given-a-ticket-for-the-election-i-will-leave-the-bjp-and-join-the-sp-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: 'चुनाव में टिकट नहीं दिया तो भाजपा छोड़कर सपा में चला जाऊंगा', पूर्व विधायक ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: 'चुनाव में टिकट नहीं दिया तो भाजपा छोड़कर सपा में चला जाऊंगा', पूर्व विधायक ने दी धमकी
Tue, 17 Nov 2026 10:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:08 PM IST
सार
पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने बगावती तेवर अपनाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी बिना रुपयों के काम नहीं करते हैं। 23 नवंबर से 23 दिसंबर तक जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
मीडिया से वार्ता करते साहब सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता और पूर्व विधायक साहब सिंह ने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए धमकी दी कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वह सपा में चले जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे, चाहे निर्दलीय ही क्यों न उतरना पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की सीमा पार हो चुकी है। अधिकारी बिना रुपयों के कोई काम नहीं करते हैं। इससे जनता परेशान हो गई है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। 23 नवंबर को किसानों के मुद्दों पर जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ बाघू संतोषपुर गांव से हवन के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद बड़ौत विधानसभा के सभी गांवों से होते हुए 23 दिसंबर को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में यात्रा का समापन होगा। यात्रा में खाद बीज की किल्लत, गन्ना भाव, गन्ना बकाया भुगतान समेत अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे। पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित किया गया। किसानों को 500 रुपये क्विंटल भाव मिलना चाहिए।
ये भी देखें...
बागपत: रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में घुसकर चोरी, तीन पीढ़ियों के 46 लाख रुपये के जेवर और नगदी ले गए बदमाश
ये भी देखें...
बागपत: रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में घुसकर चोरी, तीन पीढ़ियों के 46 लाख रुपये के जेवर और नगदी ले गए बदमाश
