{"_id":"5887a2564f1c1bde3bcf4381","slug":"the-last-day-for-enrollment-reached-19-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन नामांकन के लिए पहुंचे 19 प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन नामांकन के लिए पहुंचे 19 प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन करते शौकेन्द्र तोमर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के नामांकन के अंतिम दिन (मंगलवार को) जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें बड़ौत सीट से सपा के शौकेंद्र तोमर भी शामिल रहे। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने कलक्ट्रेट में घुसने से पहले हर व्यक्ति की गहनता के साथ छानबीन की।
नामांकन के आखिरी दिन कलक्ट्रेट परिसर में खूब चहल-पहल रही। बागपत विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर राम प्रसाद ने बताया नामांकन के अंतिम दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी संजय डीलर, आशीष त्यागी, विकल शर्मा, सर्वजन पार्टी के कुर्बान, आईएनसी से मकसूद, सर्वजन संभाव पार्टी से गीता कश्यप, भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी से प्रमोद ने नामांकन पत्र दाखिला किया।
बड़ौत विधानसभा के चुनाव अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया नामांकन के अंतिम दिन पांच लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। इसमें सपा के शौकेंद्र तोमर, आईएनसी के अनीस सिद्दीकी, सर्वजन संभाव पार्टी के राम मेहर सिंह, वंचित समाज पार्टी की प्रिया कश्यप और निर्दलीय उम्मीदवार शरद जैन ने नामांकन दाखिल किया। छपरौली विधानसभा की चुनाव अधिकारी दीपाली कौशिक ने बताया नामांकन के अंतिम दिन सात व्यक्तियों ने नामांकन फार्म जमा किए । इसमें बहुजन मुक्ति पार्टी की सविता मलिक, आईएनसी के अशफाक, सर्वजन संभाव पार्टी के हुकुम सिंह, सर्वोदय भारत के इंद्र, आम जनता पार्टी के चमन सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार सत्यप्रकाश और सुभाष ने नामांकन फार्म जमा किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ह्दय शंकर तिवारी ने बताया मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करने प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
देर तक जमा हुआ नामांकन फार्म
छपरौली विधानसभा के लिए नामांकन फार्म जमा करने पहुंची सर्वोदय भारत पार्टी की प्रत्याशी इंदु सिंह के फार्म में कमी रह गई। काफी देर बाद उनका नामांकन जमा हुआ।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस और अर्द्धसैनिक बल
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन (मंगलवार को) प्रशासन ने कलक्ट्रेट में चाक चौबंद व्यवस्था की। दोनों द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया । अर्द्ध सैनिक बल की टीम ने नामांकन पत्र जमा करने जा रहे प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों की गहनता से जांच करने के बाद ही कलक्ट्रेट परिसर में अंदर जाने दिया।
ऑब्जर्वर ने किया निरीक्षण
छपरौली विधानसभा की ऑब्जर्वर मणिमाला ठाकुर ने नामांकन कक्ष में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया । एआरओ से प्रत्याशियों की जानकारी भी ली। उनके आय और व्यय का लेखा-जोखा देखा। नामांकन फार्म में दी गई सभी जानकारियों की भी जायजा लिया।
नामांकन फार्म की जांच आज
आज (बुधवार को) तीनों विधानसभा सीटों पर जमा किए गए नामांकन फार्मों की जांच संबंधित चुनाव अधिकारी करेंगे। इस जांच के दौरान जिस भी प्रत्याशी के फार्म में कमी पाई जाएगी, उसका पर्चा निरस्त हो जाएगा।