{"_id":"60198f838ebc3e35643a7fce","slug":"the-kidnapping-made-the-son-of-a-neighbor-at-the-noise-of-kidnapping-kahkra-news-mrt5233391163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र को पड़ोसी के यहां सुलाकर मचा दिया अपहरण का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र को पड़ोसी के यहां सुलाकर मचा दिया अपहरण का शोर
विज्ञापन
किशोर ने दुकानदार की चोरी कर ली थी साइकिल, सीसीटीवी फुटेज में गया था कैद
दुकानदार पर दबाव बनाने के लिए किशोर की मां ने दी थी अपहरण की झूठी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। रेलवे रोड स्थित दुकान से एक किशोर ने साइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान कर साइकिल बरामद कर ली। दुकानदार पर दबाव बनाने के लिए किशोर की मां ने पुलिस को पुत्र के अपहरण की झूठी सूचना दे दी। पुलिस रात भर किशोर की तलाश में दौड़ती रही। मंगलवार की सुबह मामले का पता चलने पर महिला को फटकार लगाई।
रेलवे रोड स्थित एक दुकानदार की साइकिल सोमवार की शाम चोरी कर ली गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो साइकिल चोरी करता एक किशोर कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर दुकानदार किशोर के घर पहुंचा और अपनी साइकिल वापस ले आया। घटना के करीब दो घंटे बाद ही किशोर की मां ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि दुकानदार ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया है। किशोर की तलाश में पुलिस रात भर दौड़ती रही। दुकानदार सहित कई लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह पुलिस ने किशोर की मां से सख्ती से पूछताछ की तो वह स्वयं ही पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंच गई।
कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने दुकानदार पर दबाव बनाने के लिए स्वयं ही पुत्र को रात में पड़ोसी के यहां सुलाकर अपहरण की झूठी सूचना दी थी। महिला को भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी दी गई है।