फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The hue and cry in the webbing of the Yamuna Khadar

निवाड़ा के यमुना खादर में हुआ बवाल

Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The hue and cry in the webbing of the Yamuna Khadar
गायब इंजन दिखाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत। निवाड़ा के यमुना-खादर में गुरुवार रात जमकर बवाल हुआ। हरियाणा के जाजल गांव के लोगों ने एक किसान की झोपड़ी और पुआल में आग लगाई। कई नलकूपों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के लिए फायरिंग तक की। शुक्रवार सुबह पता चलने पर विरोध किया तो किसान आमिर की पिटाई कर दी गई। घटना से तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, निवाड़ा और हरियाणा के जाजल गांव की यमुना खादर की जमीन पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनो गांवों के किसान कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। गुरुवार रात जाजल गांव के लोगों ने निवाड़ा के यमुना खादर में जमकर कहर बरपाया। किसान कादिर की झोपड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा किसान राजी, अय्यूब, अलीशेर, आस मोहम्मद, इसरार, इकलाक और साफिर के नलकूपों में तोडफ़ोड़ कर कीमती सामान ले गए। किसान गय्यूर और कादिर के इंजन चोरी करके ले गए। कई किसानों की पुआल में आग लगा दी।
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की। पता चलने पर शुक्रवार सुबह किसान आमिर खेत में गया। उसने विरोध किया तो उसकी आरोपियों ने पिटाई कर दी। इस पर लोग भड़क गए। गांव के काफी लोग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर खादर में पहुंचे। उनको देख जाजल के लोग अपने गांव चले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा पुलिस की मिलीभगत से जाजल के लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है क्योंकि दो दिन से पुलिस लगातार उनके पास खादर में आ रही थी और उनको डरा धमका रही थी। घटना से दोनो ओर तनाव बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि निवाड़ा के कुछ लोगों ने हरियाणा के जाजल गांव के लोगों पर पुआल जलाने और नलकूपों में तोडफ़ोड़ कर सामान ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। तनाव की स्थिति नहीं  होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed